The Kashmir Files Box Office Collection: द कश्मीर फाइल्स की कमाई जारी, चार दिनों में कमा लिए इतने करोड़

By: Pinki Tue, 15 Mar 2022 12:04:41

The Kashmir Files Box Office Collection: द कश्मीर फाइल्स की कमाई जारी, चार दिनों में कमा लिए इतने करोड़

डायरेक्टर विवेक अग्न‍िहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफ‍िस पर धमाका कर दिया है। छोटे बजट की द कश्मीर फाइल्स ने महज चार दिनों में 42.20 करोड़ की कमाई कर ली है।

ट्रेड एनाल‍िस्ट तरण आदर्श ने फ‍िल्म के शानदार कलेक्शन को साझा किया है। वे लिखते हैं- 'सोमवार के दिन अध‍िकांश फ‍िल्में लुढ़क जाती हैं, लेक‍िन #TheKashmirFiles की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी है...सोमवार, रव‍िवार के जैसा ही रहता है।...#TKF स्मैश ह‍िट है...ब्लॉकबस्टर बनने की राह में है। शुक्रवार 3.55 करोड़, शन‍िवार 8.50 करोड़, रव‍िवार 15.10 करोड़, सोमवार 15.05 करोड़ टोटल- 42.20 करोड़...'

बता दे, फिल्म को भारत के कई राज्यों में टैक्स-फ्री कर दिया गया है। मध्य प्रदेश, हर‍ियाणा, गुजरात, कर्नाटक, गोवा, यूपी में फ‍िल्म को टैक्स फ्री कर फिल्म का स्वागत किया गया है। लोगों ने इसे द कश्मीर फाइल्स को पॉज‍िट‍िव र‍िस्पॉन्स दिया है। द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी अहम रोल में हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com